भोपाल: मेजर जनरल जेपी सिंह ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) निदेशालय मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के अपर महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया। भोपाल स्थित निदेशालय में उन्होंने औपचारिक रूप से कार्यभार संभालते हुए संगठन की गतिविधियों और प्रशिक्षण को नई दिशा देने का संकल्प व्यक्त किया।मेजर जनरल जेपी सिंह नेशनल डिफेंस एकेडमी, खड़कवासला (पुणे) के पूर्व छात्र हैं। वे 19 दिसंबर 1992 को रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी में कमीशन हुए।
अपने 33 वर्षों के उत्कृष्ट सैन्य करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण स्टाफ, कमांड और इंस्ट्रक्टर पदों पर सेवाएं दी हैं। उन्होंने मुख्यालय 66 माउंटेन ब्रिगेड, सेंट्रल कमांड, रक्षा मंत्रालय (आर्मी), साउथ वेस्टर्न कमांड सहित विभिन्न अहम जिम्मेदारियां निभाईं। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र मिशन इथियोपिया-इरिट्रिया में मिलिट्री ऑब्जर्वर के रूप में भी सेवा दी। पदभार ग्रहण से पूर्व वे पश्चिम बंगाल स्थित मुख्यालय 111 सब एरिया, बेंगडुबी के जनरल ऑफिसर कमांडिंग थे।
