घर में चोरी करते पकड़े गए आरोपी, पीड़ित से की मारपीट

छतरपुर। घुवारा चौकी क्षेत्र के विश्वा गांव में चोरी की एक गंभीर घटना सामने आई है। विश्वा निवासी महेश राय का खेत पर स्थित मकान है, जहां बीते रोज चोरी करते हुए उन्होंने आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोप है कि पकड़े जाने के बाद चोरों ने महेश राय के साथ मारपीट कर दी।

पीड़ित महेश राय ने घटना की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने केवल मारपीट का मामला दर्ज किया, जबकि चोरी की धारा नहीं जोड़ी गई। इससे आहत होकर पीड़ित ने सोमवार, 15 दिसंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित आवेदन सौंपा।

पीड़ित का कहना है कि आरोपियों द्वारा चोरी का प्रयास किया गया था और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, बावजूद इसके मामले को हल्के में लिया जा रहा है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और चोरी का प्रकरण दर्ज किए जाने की मांग की है।

मामले को लेकर अब पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित को उम्मीद है कि एसपी कार्यालय में दिए गए आवेदन के बाद पूरे मामले की दोबारा जांच होगी और आरोपियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Next Post

रासलीला महोत्सव आज से, वृंदावन के रासाचार्य शर्मा करेंगे लीला का मंचन

Tue Dec 16 , 2025
नर्मदापुरम। प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी वृंदावन के कृष्ण भक्तों द्वारा रासलीला का मंचन 13 दिसंबर से 20 दिसम्बर तक किया जाएगा। यह जानकारी लीला के आयोजक जगन्नाथ मंदिर के ठाकुर राजा और सेमेरिटंस ग्रुप के डायरेक्टर डॉ आशुतोष कुमार शर्मा ने दी। डा शर्मा ने बताया कि […]

You May Like