अमरवाड़ा और उमरेठ में 1600 किलो लाहन नष्ट कर जब्त की 22 लीटर कच्ची शराब

छिंदवाड़ा। आबकारी अमले ने अमरवाड़ा और उमरेठ क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की. इस कार्रवाई के दौरान आबकारी अमले ने 1600 किलो महुला लाहन नष्ट किया वही 22 लीटर कच्ची शराब जब्त किया है. आज आबकारी अमले ने उमरेठ क्षेत्र के ग्राम दबक, पाथर पूंजी, घाना पिंडरई एवं उमरेठ ग्राम में कार्रवाई की. इस कार्रवाई के दौरान अबकारी अमले को ग्राम दबक में एक मकान की तलासी लेने पर 07 प्लास्टिक की बोतलों में 14 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद हुई. इसके बाद ग्राम पाथर पूंजी में नाला किनारे तथा एक मकान के बाथरूम से 09 प्लास्टिक की बोरी से 450 किलो महुआ लहान बरामद के सैंपल लेकर शेष लहान को नष्ट किया. साथ ही मदिरा निमार्ण की सामग्री जप्त किया. इसके बाद आबकारी बल ग्राम घाना पिंडराई में खेत के किनारे स्थित नाला के किनारे अलग-अलग स्थानों से 12 प्लास्टिक की पन्नी रखे लगभग 600 किलो तथा एक प्लास्टिक के ड्रम में 200 किलो महुआ लहान सहित कुल 800 किलो लहान बरामद किया, जिसका सैंपल लेकर शेष लहान मौक़े पर नष्ट किया. इस दबिश कार्यवाही में कुल 1250 किलो लहान तथा 14 लीटर कच्ची शराब जब्त की.

आमरवाड़ा क्षेत्र में कार्रवाई

अमरवाड़ा के आबकारी अमले द्वारा आज ग्राम सोनपुर, सुरलाखापा, हरणभटा और तेलिया में कार्रवाई कर एक आरोपी के रिहायशी मकान से 8 लीटर हाथ भट्टी महुआ मदिरा जप्त की. इन्हीं गांव में नाले किनारे और खेतों के आसपास कुछ प्लास्टिक की कैनो में भरा महुआ लहान बरामद कर नष्ट किया गया. इस दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत कुल 04 प्रकरण दर्ज कर 350 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट किया गया. साथ ही 08 लीटर हाथ भट्टी मदिरा आबकारी द्वारा कब्जे में ली गई.

Next Post

चाइनीज मांझा से नगर सैनिक का कटा चेहरा

Tue Dec 16 , 2025
छिंदवाड़ा। जिले में प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम बिक रहा जानलेवा चाइनीज मांझा एक बार फिर गंभीर दुर्घटना का कारण बन गया है। आज शाम को चंदनगांव स्थित माता मंदिर के पास एक एक्टिवा सवार नगर सैनिक रामेश्वर सोनारे इस मांझे की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए। दुघर्टना […]

You May Like