मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग बाजार में रुपया सोमवार को और टूटता हुआ नये निचले स्तर तक लुढ़क गया। जानकारी के मुताबिक, रुपया आज 3.50 पैसे टूटकर 90.53 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और लुढ़कता हुआ 90.6550 रुपये प्रति डॉलर से ऐतिहासिक निचले स्तर तक कमजोर हुआ। खबर लिखे जाने तक यह 14 पैसे नीचे 90.6350 रुपये प्रति डॉलर पर था। पिछले कुछ दिनों से रुपया लगातार नीचे की ओर गिरता जा रहा है। गत शुक्रवार को यह 90.56 रुपये प्रति डॉलर तक टूटने के बाद 90.4950 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
Next Post
सूर्यकुमार और गिल हमें विश्व कप में मैच जिताएंगे: अभिषेक
Mon Dec 15 , 2025
धर्मशाला 15 दिसंबर (वार्ता) सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का मानना है कि कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल जल्द ही फॉर्म में वापसी करेंगे और अपनी पारियों से आगे वर्ष फरवरी में होने वाले विश्वकप में भारत को जीत दिलायेंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला में हुए तीसरे टी-20 […]

You May Like
-
9 months ago
विधायक राय ने दिव्यांगजनों से खरीदा सामान
-
1 year ago
धर्म और आध्यात्म देश की ताक़त-शुक्ल
