मोदी को तीसरी बार संसदीय दल का नेता चुने जाने पर मुखर्जी भवन पर जश्न

आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण किया

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा मुखर्जी भवन पर आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यकर्ता विजय जुलूस के रूप में निकले जो हेमू कालाणी चौक व महाराज बाड़ा से होता हुआ वापस मुखर्जी भवन पर समाप्त हुआ। सारा वातावरण नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद के नारों से गुंजायमान हो रहा था।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, साड़ा के पूर्व अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह, पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक जोशी, राजेश सौलंकी, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, जिला महामंत्री विनय जैन, राजू पलैया, विनोद शर्मा, रामेश्वर भदोरिया, अरूण कुलश्रेष्ठ, कनवर मंगलानी,विकास साहू, खुशबू गुप्ता, नीलिमा शिंदे, विद्या थोराट, प्रीति थोराट, दारा सिंह सेंगर, शैली शर्मा, उपेंद्र बैस, सतीश बोहरे, अजित बरैया, जयप्रकाश मिश्रा, मुन्ना सिंह कुशवाह, बचौला गुर्जर, डालचंद वर्मा, भारत शाक्य, गौरव वाजपेई, विजय रेंगर, राहुल गुप्ता, राजू सेंगर, दीपक शर्मा, विशाल शर्मा, मनोज मुटाटकर सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

Next Post

यादव की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय मंत्रिमंडलीय समिति गठित

Fri Jun 7 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 07 जून (वार्ता) सिंहस्थ 2028 के लिये विभिन्न विभागों द्वारा किये जाने वाले कार्यों के लिये राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय मंत्री मंडलीय की समिति गठित की गई है। […]

You May Like