श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने पूर्व विधायक स्वर्गीय तिवारी को दी श्रद्धांजलि

सतना: प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने शनिवार को सतना प्रवास के दौरान पूर्व विधायक स्व शंकरलाल तिवारी के निज निवास पहुंच कर उनके चित्र पर पुष्पहार अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने दिवगंत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की और शोक संतृप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया। इस मौके पर उनके पुत्र राजनारायण तिवारी, आशीष नारायण तिवारी सहित हिमांशु चतुर्वेदी, अनिल जायसवाल, बाबूलाल सिंह, मनसुख पटेल, अशोक गुप्ता, प्रशांत शिवहरे, लोकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Next Post

सलाहकार समिति से जिले के विकास को मिलेगी नई दिशा -राधा सिंह

Sun Dec 14 , 2025
मैहर/सतना: प्रदेश की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री तथा मैहर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती राधा सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मैहर में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की पहली बैठक आयोजित की गई। प्रभारी मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने कहा कि सभी जिलों में मुख्यमंत्री जी […]

You May Like

मनोरंजन