एसपी ने कुंडम थाने का निरीक्षण किया

जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने कुंडम थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। हवालात, मालखाना, जप्ती माल, एम्यूनेशन, राईट ड्रिल सामग्री व संधारित किये जाने वाले रजिस्टरों को चैक किया। सीएम हैल्प लाईन एवं जनसुनवाई की शिकायतों का संतुष्टीपूर्ण निकाल करने निर्देश दिए। इसके साथ ही अपराधों की समीक्षा करते हुये विवेचना में लंबित अपराधों के निकाल के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी नेे थाने में उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों से कहा कि किसी भी प्रकार की यदि कोई समस्या है तो मुझे तत्काल बताएं आपकी समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जायेगा। थाने के निरीक्षण उपरांत आपने थाने के बाहर परिसर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कुण्डम थाना प्रभारी सतीश कुमार अंधवान उपस्थित रहे।

Next Post

अटलजी की जयंती पर ग्वालियर में होगी “अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025

Fri Dec 12 , 2025
ग्वालियर। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर में 25 दिसम्बर को “अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025” का आयोजन होने जा रहा है। मेला मैदान में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में यह आयोजन होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन […]

You May Like

मनोरंजन