लोधीखेड़ा में होटल पर छापा: सात जोड़े संदिग्ध हालत में पकड़े, संचालक फरार

सौसर। लोधीखेड़ा थाना क्षेत्र के औद्योगिक केंद्र चौराहा के पास स्थित एक होटल पर गुरुवार दोपहर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा किया। पुलिस ने चर्चित होटल एनएन के सात कमरों से सात जोड़ों को संदिग्ध स्थिति में पाया। पकड़े गए लोगों में एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति भी शामिल बताया गया है।

छापे के दौरान पुलिस टीम को होटल में प्रवेश करते देख होटल संचालक पिछले दरवाज़े से फरार हो गया। देर रात तक पुलिस की कार्रवाई जारी रही। फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन प्रारंभिक चरण में ही कई अहम जानकारी पुलिस को मिली है।

स्थानीय स्तर पर लंबे समय से होटल में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। यह होटल पुलिस जांच चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित होने के कारण लगातार चर्चा में भी रहा। पकड़े गए कुछ जोड़ों का संबंध सौंसर, मोहगांव और लोधीखेड़ा क्षेत्र से बताया जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि होटल संचालक की गतिविधियाँ पहले भी संदेह के घेरे में रही हैं। पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दोपहर लगभग 1 बजे यह कार्रवाई की।

डीएसपी प्रियंका पांडे ने बताया कि होटल में मिले सभी लोगों से बयान लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्रवाई जारी है और होटल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

Next Post

उर्वरक का अवैध परिवहन हो रहा, एफआईआर दर्ज

Thu Dec 11 , 2025
रतलाम। जिले में चोरी छिपे उर्वरक का अवैध परिवहन किया जा रहा हैं। सूचना पर प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक वाहन को रोका। जब दल ने वाहन की जांच की तो उसमें उर्वरक भरा हुआ था। जिले के बाजना क्षेत्र मे रात्रि मे एक टाटा पिकअप 407 […]

You May Like