काॅलेज निर्देशक व अधिवक्ता के सूने मकानों में चोरों का धावा

जबलपुर: संजीवनीनगर थाना अंतर्गत सागर कालोनी में अधिवक्ता तो रांझी में काॅलेज निर्देशक के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रूपये चुराकर ले गए।रांझी पुलिस ने बताया कि धीरेन्द्र कुमार चौकीकर 50 वर्ष निवासी स्टाफ कालोनी जबलपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह इंजीनियरिंग काॅलेज मे निर्देशक के पद पर पदस्थ है उसकी पत्नि मानेगॉव स्कूल में शिक्षिका है।

कल उसकी बेटियॉ स्कूल चली गयी थी वह एवं उसकी पत्नि भी ड्यूटी चले गये थे। जब वह घर आया ताला खोलकर अंदर गया तो देखा कि पीछे का दरवाजा टूटा था अलमारी में रखा सोने, चांदी के जेवरात, 2 कैमरे एवं नगदी 60 हजार,रूपये गायब थे। अज्ञात चोर सूने मकान के पीछे से चढकर सीमेंट सीट एंव दरवाजा तोडकर अंदर घुसकर सेाने चांदी के जेवर एवं नगदी रूपये चुरा ले गया है।

इसी प्रकार संजीवनीनगर पुलिस ने बताया कि श्रीमति अक्षय सक्सेना 49 वर्ष निवासी सागर कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पेशे से अधिवक्ता है। घर मेें ताला बंद करके अपने पिता डाक्टर अर्जुन सक्सेना निवासी महादेव परिसर के सामने धनवंतरीनगर चली गयी थी बाद में जब घर पहुॅची तो गेट का ताला खोलकर अंदर जाकर देखी मेन गेट का सेंट्रल लॉक ताला टूटा था। सामान फैला हुआ था तीनों आलमारी का लॉक टूटे थे आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर, नगदी रूपये गायब थे।

Next Post

बुलेरो को टक्कर मार खेत में घुसा हाईवा, दो घायल

Thu Dec 11 , 2025
जबलपुर: शहपुरा थाना अंतर्गत टेढ चौकी के पास बुलेरो को टक्कर मार हाईवा खेत में घुस गया। टक्कर से बुलेरो क्षतिग्रस्त हो गयी, दो लोग घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि राजेश कुमार जैन 48 वर्ष निवासी सहजपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि बीती रात्रि अपनी बुलेरो एमपी 20 सीई […]

You May Like