
भोपाल। कोलार इलाके में में दो बांग्लादेशी नागरिकों फर्जी दस्तावेज से पासपोर्ट बनवाए है. फरार आरोपियों के मामले का खुलास होने पर पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने साल 2014 में फर्जी किरायानामा दिखाकर अपने स्थानीय वोटर कार्ड, आधार और पासपोर्ट बनवाए थे. आरोपियों के खिलाफ की गई जांच में उनके दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं. आरोपी मौके से फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.
सामने आई जानकारी के मुताबिक आरोपी बांग्लादेशी नागरिक मो. रिहान अंसारी और मो. मकबूल अंसारी ने अगस्त 2014 में पासपोर्ट आफिस और थाने में फर्जी दस्तावेज जमा किए थे. आरोपियों ने राजवैद्य कॉलोनी कोलार रोड में एक मकान को किराए पर लेने का अनुबंध दिखाते हुए अपने प्रमाण पत्र तैयार कराए थे. आरोपियों ने इसके बाद अपना ठिकाना बदल लिया. हाल ही में इंटेलीजेंस ने पासपोर्ट के आधार पर दिए गए पते पर दोनों की जांच के निर्देश दिए. इसी दौरान उनके फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बने पासपोर्ट के मामले का खुलासा हुआ. मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश करने के साथ ही संबंधित मकान के मालिक से पूछताछ करने की कोशिश कर रही है.
पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने मामले के संज्ञान में आने को लेकर कहा है कि प्रथम दृष्टिया जांच हुई ,इसमें तथ्य आए हैं. एसीपी जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी.
