नवाचार से कार्यकर्ताओं को लाभ, अब समस्याओं का समाधान प्रदेश कार्यालय में: राव उदय प्रताप

भोपाल। मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने भाजपा संगठन द्वारा कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद की नई व्यवस्था को सराहते हुए कहा कि इस अभिनव पहल के लिए वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल का आभार व्यक्त करते हैं। मंत्री ने बताया कि यह नई व्यवस्था सोमवार से शुक्रवार तक मंत्रियों को प्रतिदिन कार्यकर्ताओं और आम जनता से सीधा जुड़ने का अवसर प्रदान करती है।

उन्होंने कहा कि अब प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं को मंत्रियों के बंगले या वल्लभ भवन जाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि समस्याओं का समाधान सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय में ही किया जा रहा है। आज प्रदेश कार्यालय में उन्होंने अनेक कार्यकर्ताओं व वरिष्ठजनों से संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं और समाधान के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।

आज भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिल रहे राव उदय प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यकर्ताओं से मिलते समय सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर मूल्यवान फीडबैक प्राप्त हुआ, जो योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं बल्कि आम जनता के लिए भी बड़ी सुविधा प्रदान करने वाली है, जिससे समय, ऊर्जा और संसाधनों की बचत हो रही है। मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में यह पहल सरकार, संगठन और जनता के बीच एक मजबूत और लाभकारी सेतु का कार्य करेगी।

Next Post

शिक्षक को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, मौत

Wed Dec 10 , 2025
शहडोल। जिले गोहपारू थाना क्षेत्र के झांपी टोला निवासी तुलसीदास सिंह, जो हर्रा टोला में प्राथमिक शिक्षक के पद पर पदस्थ थे, आज सुबह रोज की तरह ड्यूटी के लिए निकले थे लेकिन रास्ते में दियापीपर के पास एक दिल दहला देने वाली घटना हो गई। अज्ञात वाहन ने शिक्षक […]

You May Like