खनिज विभाग ने बगैर रॉयल्टी के अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन करते डंपर पकड़ा, पुलिस के सुपुर्द किया 

सलामतपुर। खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम ने भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर बगैर रॉयल्टी के गिट्टी का परिवहन करते एक डंपर एमपी04 एचई 3918 पर कार्रवाई की है। कार्रवाई कर नियम पूर्वक स्थानीय सलामतपुर पुलिस के सुपुर्द किया है। खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उड़नदस्ता की टीम द्वारा सलामतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भोपाल विदिशा हाइवे 18 मार्ग पर खनिज परिवहन करते हुए गाड़ियों पर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान अवैध रूप से बगैर रॉयल्टी के गिट्टी से भरे हुए डंपर को ज़ब्त किया है। अवैध परिवहन करते पाए जाने पर गिट्टी डंपर को कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग द्वारा स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। खनिज विभाग के अधिकारियों के मुताबिक वाहन मालिकों पर जुर्माना किया जाएगा। शिकायत मिलने पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी सलामतपुर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से ईटों का परिवहन करते हुए तीन वाहनों पर कार्रवाई की गई थी। गौरतलब है कि आसपास क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से ईंट भट्टो का संचालन किया जा रहा है। और ये ईंटें भोपाल भेजकर अधिक कीमत पर विक्रय की जाती है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बताया कि ईंट भट्टों के धुएं से गांवों में सांस की बीमारियां फेल रही हैं। जिससे बच्चे भी पीड़ित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने रायसेन कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की है।

इनका कहना है।

भोपाल विदिशा हाइवे पर बिना रॉयल्टी बिना कागज़ात के गिट्टी का परिवहन करते हुए एक डंपर को पकड़ा है। जिसे सुरक्षा की दृष्टि से सलामतपुर थाने में खड़ा करा दिया गया है। और शीघ्र ही अवैध ईंट भट्टों पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

सुमित गुप्ता, खनिज विभाग रायसेन।

Next Post

100 गांव के मरीजों को मिलेगी सुविधा, डिजिटल एक्स रे मशीन शुरू

Tue Dec 9 , 2025
नटेरन। नटेरन के सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों का एक्सरे नहीं हो पा रहा था जिसके चलते मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. क्षेत्र के रहवासियों ने विधायक सूर्यप्रकाश मीणा को अपनी परेशानी बताई वहीं अस्पताल प्रबंधन ने भी डिजीटल एक्सरे मशीन की जरुरत बताई थी […]

You May Like

मनोरंजन