
ब्यावरा। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.
राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने ब्यावरा स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया. उन्होंने बाबा साहेब के व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपना सम्पूर्ण जीवन वंचितों, शोषितों और कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया. प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार दिलाया, जो आज भी हमारे लोकतंत्र की मजबूत नींव है. कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं नागरिकों ने भी बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया.
इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री बद्रीलाल यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलवर यादव, जिला महामंत्री अमित शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजू यादव, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह, रामनारायण दांगी, पार्षदगण उपस्थित रहे.
