बस की चपेट में आई महिला की मौत

नीमच। नयागांव जावद मार्ग पर एक बस चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक बुजुर्ग महिला को अपने चपेट में ले लिया है। इसमें महिला की मौके पर मौत हो गई। फिलहाल मृतक महिला की शव का पोस्टमार्टम कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इस घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि महिला अठाना से अपने मामाजी के गांव केसरपुरा बस में ही सवार होकर जा रही थी। तभी यह दर्दनाक सडक़ हादसा सामने आया। बस राजधानी जिसके नंबर आरजे 09 पीसी 2025 है। उक्त मृतिका महिला का नाम मंगलीबाई पति छगनलाल उम्र 60 वर्ष जाति धाकड़ निवासी अठाना रहने वाली है।

बस से उतरते समय वे बस की चपेट में आ गई। घटना के बाद मृतक का शव नयागांव टोल नाके के एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

Next Post

दामखेड़ा लूट मामले में 13 गिरफ्तार, जिले के बदमाशों ने टांडा की गैंग को किया था शामिल

Thu Jun 6 , 2024
खरगोन। हथियारों से लैस होकर शहर के दामखेड़ा कॉलोनी में दो सप्ताह पहले मां- बेटी को बंधक बनाकर लाखों रुपए की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। 13 सदस्यीय इस गिरोह में डकैती, लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए कुख्यात […]

You May Like