फिट इंडिया ने 64-दिन की दौड़ के लिए डॉन2डस्क के साथ की साझेदारी

नयी दिल्ली, (वार्ता) केंद्रीय खेल मंत्रालय के प्रमुख कार्यकम फिट इंडिया ने 64 दिनों के राष्ट्रीय अभियान के लिए पुणे के मूवमेंट सिंपल स्टेप्स फिटनेस के साथ ‘डॉन2डस्क’ के लिए हाथ मिलाया है। अल्ट्रा-रनर और फिट इंडिया इन्फ्लुएंसर आशीष कासोडेकर की अगुवाई में 24 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश की डोंग वैली (जहां देश में सूरज की पहली किरण दिखाई देती है) से शुरू हुए इस अभियान का समापन गणतंत्र दिवस 2026 को गुजरात के गुहार मोती (जहां देश में सूरज छिपता है) में होगा।

यह अभियान लोगों को पर्यावरण जिम्मेदारी में योगदान देते हुए फिटनेस को रोज की आदत के तौर पर अपनाने के लिए बढ़ावा देता है। इस संयुक्त साझेदारी से फिट इंडिया मिशन को मजबूती मिलने की उम्मीद है, क्योंकि इससे फिटनेस को जीवनशैली के रूप में अपनाने , देश भर में पेड़ लगाने और पर्यावरण के प्रति जागरुकता को बढ़ावा देने, सबको साथ लेकर चलने से सामुदायिक के रिश्ते मजबूत करने और स्वास्थ्य, आंदोलन और सजग रहने का एक दीर्घकालिक कल्चर शुरू होगा।

60 दिनों में 60 मैराथन दौड़ने के गिनीज विश्व रिकार्डधारी और 555 किलोमीटर की मुश्किल ला अल्ट्रा दौड़ लगाने वाले फिट इंडिया इन्फ्लुएंसर आशीष कासोडेकर ने अरुणाचल प्रदेश और असम से लेकर बिहार तक और उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश और गुजरात तक कई राज्यों में घूम रहे हैं। यह पहल 2023 में उनके “लो2हाई” अभियान की सफलता के बाद की गई है, जिसने लाखों लोगों को 76 दिनों में मिलकर 76 लाख किलोमीटर की एक्टिविटी पूरी करने के लिए प्रेरित किया था।

64 दिनों की इस दौड़ के दौरान, डॉन2डस्क का मकसद ग्रो ट्री फाउंडेशन के साथ मिलकर 76 हजार पेड़ लगाना और देश भर के लोगों के साथ मिलकर 7,60,000 किलोमीटर दौड़ना और चलना भी है, जिसमें वे अपनी-अपनी जगहों से हिस्सा लेंगे।

Next Post

फोटो निर्वाचक नामावली 2026 के प्रारूप का प्रकाशन 16 को

Fri Dec 5 , 2025
सतना: भारत निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम अनुसार 16 दिसम्बर को निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन किया जाना है। प्रारूप प्रकाशन के पूर्व 4 दिसम्बर से 9 दिसम्बर 2025 के बीच विधानसभा स्तर पर नवीन मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में कार्यवाही की जानी है। अपर कलेक्टर एवं उप […]

You May Like

मनोरंजन