
टीकमगढ़। जतारा थाना क्षेत्र के सिमरा राजनगर गांव में जमीनी विवाद के चलते खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में तीन भाइयों की हत्या कर दी गई। घटने में तीन महिलाएं घायल हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार टीकमगढ़ जिले के सिमरा गांव में रविवार की दोपहर में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया जिसमें तीन सगे भाई चतुर्भुज लोधी ,बलराम लोधी और परमलाल लोधी की कुल्हाड़ी डंडों से हत्या कर दी गई है । जबकि मृतक के परिवार की श्रीमती मुन्नी देवी, रेखा लोधी और 8 साल की बेटी स्नेहा घायल है जिन्हें टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है
बताया जा रहा है कि गांव के ही रहने वाले पहलवान लोधी से जमीनी विवाद चल रहा था मृतक परिवार की जमीन की जुताई करने के लिए रविवार की दोपहर पहलवान करीब 10 से 15 लोगों को लेकर खेत पर पहुंचा जिसका मृतक परिवार ने विरोध किया इसके बाद अचानक कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दिया गया, जिसमें तीन सगे भाइयों की हत्या हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की कार्यवाही करने में जुट गई।
टीकमगढ़ जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है और घायलों को अस्पताल भेजा गया है उन्होंने बताया कि इस घटना के मुख्य आरोपी पहलवान सहित सात लोगों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
