चार दर्जन से अधिक नरवाई जलाने वालों पर FIR 

सागर कलेक्टर संदीप जी आर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले में नरवाई जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चार दर्जन से अधिक व्यक्तियों पर एफआईआर करते हुए पौने दो लाख रुपए से अधिक राशि का जुर्माना लगाने की कार्रवाई की है।

समस्त एसडीएम, तहसीलदार को निर्देशित किया था कि अपने-अपने क्षेत्र में यदि कहीं नरवाई जलाई जाती है तो इस पर कड़ी कार्रवाई की जावे और पुलिस कार्रवाई भी सुनिश्चित करते हुए जुर्माना की कार्रवाई की जावे। उन्होंने बताया कि नरवाई जलाने पर 2 एकड़ से कम जमीन पर 2500/- रु. प्रति घटना, 2 एकड़ से अधिक एवं 5 एकड़ से कम जमीन पर 5000/- रु. प्रति घटना एवं 5 एकड़ से अधिक जमीन पर 15000/- रु. प्रति घटना के हिसाब से जुर्माना लगाया जा रहा है।कलेक्टर ने बताया कि सागर जिले में नरवाई जलाने के संबंध में अब तक 54 एफआईआर दर्ज की गई हैं जिसमें सर्वाधिक 9 एफ आई आर बीना एसडीएम श्री विजय डहेरिया के द्वारा की गई एवं जुर्माना भी 96500 का किया गया।

Next Post

रहली में दो क्लिीनिक सील 

Sat Apr 26 , 2025
सागर । मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली में चल रहे बिना एलोपैथी रजिस्ट्रेशन के 2 डॉक्टरों की क्लीनिको को तहसीलदार रहली तथा बीएमओ रहली द्वारा औचक निरीक्षण किया, जिसमें डॉ एस एस ठाकुर और डॉ नीरज पटेल पर एलोपैथी पद्धति से मरीजो का इलाज करते पाए जाने पर […]

You May Like