रांची वनडे में भारत जीत के साथ करना चाहेगा आगाज

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज रांची से शुरू हो रही है। केएल राहुल कप्तान, रोहित शर्मा और विराट कोहली की बल्लेबाजी पर नजरें रहेंगी।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत आज 30 नवंबर से हो रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम वनडे सीरीज में टेस्ट के हार का बदला लेना चाहेगी। भारतीय टीम को टेस्ट में साउथ अफ्रीका के हाथों 2-0 से शिकस्त झेलनी पड़ी है।

शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कमान केएल राहुल को सौंपी गई है। साउथ अफ्रीका के विरुद्ध कोलकाता टेस्ट मैच के दौरान गिल की गर्दन में चोट आई थी, जिसके बाद वह टेस्ट सीरीज का अगला मैच नहीं खेल सके थे। टेस्ट फॉर्मेट में उनके स्थान पर ऋषभ पंत ने भारतीय टीम का जिम्मा संभाला था।

Next Post

राज्य कर्मचारी संघ एवं मजदूर संघ ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Sun Nov 30 , 2025
ग्वालियर: मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ एवं भारतीय मजदूर संघ ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को ग्वालियर जिले में ई अटेंडेंस न लगाने वाले शिक्षक कर्मचारियों का माह नवंबर 2025 का वेतन आहरण न करने एवं ई अटेंडेंस के विरोध में ज्ञापन सोपा। विधानसभा अध्यक्ष ने शीघ्र ही इस […]

You May Like