
रायसेन। गौहरगंज में मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी सलमान की गिरफ्तारी के बाद उसे फांसी की मांग को लेकर सकल हिंदू समाज ने शनिवार दोपहर को जन आक्रोश धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान आरोपी सलमान के पुतले को फांसी के फंदे पर लटकाकर बाजार में घुमाया गया लात घूंसो से धुनाई कर आग के हवाले कर दिया।
जहां शहर के लोगों ने जुलूस निकालकर फांसी की सजा देने की मांग की,इससे पूर्व सकल हिंदू समाज गर्ल्स ग्राउंड पर हुए इस प्रदर्शन में वक्ताओं ने आरोपी को संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग गर्ल्स ग्राउंड पर हुए इस प्रदर्शन में वक्ताओं ने आरोपी को संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग वहां से जुलूस की शक्ल में भोपाल रोड चौराहा पहुंचे। जुलूस में शामिल लोग हाथ में नारे लिखे तख्तियां लेकर चल रहे थे। साथ ही आरोपी सलमान को फांसी की सजा देने की मांग भी कर रहे थे। जैसे ही सागर चौराहा पहुंचा, घटना से आक्रोशित लोगों ने सलमान का पुतला सड़क पर फेंकर थूकने व पांव से रौंदने लगे।
आरोपी को दिया गया संरक्षण
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपी सलमान कई दिनों तक फरार रहा और उसे संरक्षण दिया गया। उन्होंने शासन-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी रायसेन-भोपाल के जंगलों में घूमता रहा, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं मिली, जबकि पुलिस के पास हर वार्ड में सूचना तंत्र होता है। उन्होंने आरोपी को बीच चौराहे पर फांसी देने की मांग की।
