मुर्मु के लखनऊ आगमन पर महापौर ने सौंपी नगर की चाभी

लखनऊ 28 नवम्बर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के लखनऊ आगमन पर शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा औपचारिक स्वागत एवं सम्मान के महत्वपूर्ण अवसर का साक्षी बना। राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए प्रदेश और नगर के शीर्ष जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
महापौर सुषमा खर्कवाल ने लखनऊ की गरिमामयी परंपरा के अनुरूप राष्ट्रपति को नगर की चाभी भेंट कर उनका औपचारिक स्वागत किया। नगर की चाभी सौंपना लखनऊ की ओर से सर्वोच्च सम्मान का प्रतीक माना जाता है। इस सम्मान को ग्रहण करते हुए राष्ट्रपति ने लखनऊवासियों के प्रति अपना स्नेह एवं शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा बृजेश पाठक भी उपस्थित रहे। सभी विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से राष्ट्रपति का स्वागत किया और उनके आगमन को प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया।
राष्ट्रपति का यह दौरा लखनऊ के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह न केवल शहर के सम्मान और पहचान को सुदृढ़ करता है, बल्कि प्रदेश की विकास यात्रा और सुशासन की दिशा में भी नई ऊर्जा प्रदान करता है।

Next Post

मुंबई के कुर्ला में एक चॉल में लगी भीषण आग

Fri Nov 28 , 2025
मुंबई 28 नवंबर (वार्ता) मुंबई में गुरुवार रात कुर्ला पश्चिम के किस्मत नगर में खलील शेख चॉल में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि आग में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि आग बुझाने […]

You May Like

मनोरंजन