अफगानिस्तान में 11 ऐतिहासिक स्थलों का जीर्णोद्धार

काबुल, 05 जून (वार्ता) अफगानिस्तान के दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्रों में 11 ऐतिहासिक स्थलों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है।

देश के सूचना एवं संस्कृति मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। स्थानीय मीडिया आउटलेट टोलो न्यूज ने बुधवार को मंत्रालय के प्रवक्ता खुबैब गुफरान के हवाले से कहा, “दक्षिणी कंधार प्रांत में दो और पश्चिमी हेरात प्रांत में स्थापित नौ परियोजनाएं, हाल ही में आए भूकंप से क्षतिग्रस्त हो गयी हैं और इनके ढह जाने का खतरा मंडराने लगा है। अब इन स्थलों का जीर्णोद्धार कार्य जारी है।”

उन्होंने बताया कि वित्तीय संसाधन और आवश्यक सुविधाएं निर्धारित होने के बाद 10 परियोजनाओं पर काम शुरू होगा। हाल ही में आई बाढ़ और भूकंपों ने अफगानिस्तान के अधिकांश भागों, विशेषकर पश्चिम और उत्तर में ऐतिहासिक स्थलों को प्रभावित किया है। अफगानिस्तान की कार्यवाहक सरकार देश में सांस्कृतिक विरासत स्थलों का संरक्षण और पुनर्निर्माण करने की योजना बना रही है।

Next Post

चीन ने मोदी को चुनावी जीत पर दी बधाई

Wed Jun 5 , 2024
बीजिंग, 05 जून (वार्ता) चीन ने भारत के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बहुमत प्राप्त करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है और कहा है कि चीन भारत के साथ अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध […]

You May Like