पार्टी और मोदी जी के विश्वास पर खरे उतरे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मध्यप्रदेश में 142 से अधिक आमसभाएं और 55 रोड शो किए
छिंदवाड़ा और राजगढ़ की जीत ऐतिहासिक
भोपाल। इस लोकसभा चुनाव में मप्र की सभी 29 सीटों पर कमल खिलाकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के विश्वास पर खरे उतरे। पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संगठन की कुशल रणनीति के माध्यम से यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की गई। डॉ यादव ने छिंदवाड़ा और राजगढ़ में अधिक समय देकर वहां जीत निश्चित करने में सक्रिय योगदान दिया। भाजपा के इतिहास में यह पहला अवसर है कि जब पार्टी ने मप्र की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मध्यप्रदेश में 142 से अधिक आमसभाएं और 55 रोड शो किए
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनावों के 4 चरणों के दौरान अथक परिश्रम किया। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ समन्वय और संवाद स्थापित किया तो वहीं कार्यकर्ताओं में भी नया उत्साह और जोश भरने का काम किया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रचार की बात करें तो 4 चरणों के दौरान अकेले मध्यप्रदेश में ही सभी लोकसभा में पहुंच बनाते हुए 142 से अधिक जनसभाएं और 55 से अधिक रोड शो किए।
छिंदवाड़ा चुनाव प्रचार में नौ दिन दिये
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भाजपा प्रत्याशी श्री विवेक बंटी साहू के समर्थन में कुल 9 दिन चुनाव प्रचार किया। उन्होंने 5 रोड शो, 8 आमसभा, 6 स्थानीय कार्यक्रमों के माध्यम से प्रचार किया। साथ ही लोकसभा क्षेत्र में दो रात्रि विश्राम किया। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के साथ रोड शो में सहभागिता की और कार्यकर्ताओं से जनसंवाद, प्रबुद्धजनों के साथ बैठक, समाज के प्रमुख व्यक्तियों के साथ चर्चा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के साथ जनसभा में भी सहभागिता की।
राजगढ़ में खिला कमल
भाजपा की कुशल रणनीति ने राजगढ़ में भी कमल खिलाया। पार्टी के लिए चुनौती दे रही इस सीट पर प्रत्याशी रोड़मल नागर के समर्थन में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कुल आठ दिन चुनाव प्रचार किया। उन्होंने महिला शक्ति वंदन कार्यक्रम/ वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन और गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के साथ आम सभा की। इस सीट पर डॉ यादव ने 4 स्थानीय कार्यक्रम एवं 4 आमसभा की।

Next Post

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मध्यप्रदेश सहित देश भर में मिली विजय पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया।

Tue Jun 4 , 2024
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भारत माता, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण किया एवं आतिशबाजी कर जनता का आभार […]

You May Like