इंदौर ने मनाया विश्व पोहा दिवस, राजवाड़ा पर हुए कार्यक्रम और खिलाये गए पोहे

इंदौर : रोज सुबह पोहा जलेबी खा के दिन की शुरुआत करने वाले इंदौर ने 7 जून को विश्व पोहा दिवस धूम धाम से मनाया।   मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पोहे  का आनंद लिया और कहा कि इंदौर की पहचान ही पोहा है, जो सामाजिक समरसता को भी बढ़ाता है।

राजवाड़े पर रमेश मेंदोला मित्र मंडल ने पोहा दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया। इस मौके पर गीत संगीत की धूम तो रही, साथ में लोगों ने पोहे  का भी स्वाद चखा और इस मौके का आनंद उठाया।

Next Post

मुर्मु ,मोदी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने रामोजी के निधन पर जताया शोक

Sat Jun 8 , 2024
नयी दिल्ली/हैदराबाद 08 जून (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कई नेताओं ने ईनाडु मीडिया समूह के अध्यक्ष एवं रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव के निधन पर शनिवार को शोक व्यक्त किया। श्रीमती मुर्मू ने कहा कि भारत ने ‘मीडिया और […]

You May Like