गंगा दशहरा पर सोन नदी में नहाने गई दो बहनें डूबी

चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम फुलकेश की घटना, दोनो शव बरामद, पूरे गांव में छाया मातम, मौके पर पहुंची पुलिस

नवभारत न्यूज

सिंगरौली 16 जून। गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर चितरंगी थाना क्षेत्र के फु लकेश गांव के सोन नदी के घाट पर बड़ा हादसा हुआ है। नदी में नहाते समय दो सगी मासूम बहने गहरे पानी में डूब गई। जहां दोनोंं बहनों की मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों शव बरामद कर लिये गये हैं। घटना के बाद पूरे फु लकेश गांव में मातम पसर गया है। यह घटना रविवार की सुबह 9:30 बजे की है। वही घटना की पुष्टि चितरंगी पुलिस ने की है।

जानकारी के अनुसार आज दिन रविवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व के अवसर पर सोन नदी में कई गांव के लोग नहाने गये हुये थे। जिसमें फुलकेश के गांव के भी लोग शामिल थे। बताया जा रहा है कि सोन नदी फुलकेश घाट में महिलाएं एवं बच्चे नहा रहे थे तभी चन्द्रपति धर द्विवेदी की दो बच्चियां परी 7 वर्ष एवं सोम्या 5 वर्ष अपनी मॉ एवं चाची तथा बड़ी मॉ से कुछ दूरी पर नहा रही थी कि अचानक दोनो का पैर फिसल गया और गहरे पानी में डूब गई। जब तक बच्चियों की मॉ व अन्य महिलाएं शोर शराबा-चीखपुकार करती तब तक में दोनों बहने गहरे बाढ़ नदी के पानी में समा गई। कुछ दूरी पर अन्य पुरूष लोग भी सोन नदी में गंगा दशहरा पर आस्था की डूबकी लगा रहे थे। महिलाओं के चीखपुकार को सुनकर दौड़े और गहरे पानी में छलांग लगाकर दोनों बच्चियों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक में काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना पूरे गांव फुलकेश, गांगी एवं खैरा में आग की तरह फैल गई। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एवं मृतक ों के परिवारजन तथा चितरंगी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर शव को को पोस्टमार्टम कराने सामुदायिक स्वास्थ्य चितरंगी के लिए रवाना किया। पीएम उपरांत पुलिस ने दोनों शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवारजनों को सौंपे हुये मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है। वही उक्त घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।

सोन नदी में लाखों लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आज दिन रविवार को वर्दी समेत धरौली, खैरा, फुलकेश, गांगी, चिकनी, खटाई सहित अन्य गांवों के सोन नदी घाटों पर सुबह से ही लोग पहुंच आस्था की डुबकी लगाते हुये सूर्य देवता पर जल अर्पित किये। रविवार की अल सुबह से ही संगम-सोन-गोपद नदी में आस्था के डुबकी लगाने वाले महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग पहुंच गये। हालांकि जैसे-जैसे धूप तेज हो रही थी। लोग धूप से बचने के लिए सुबह ही नदियों में पहुंचने लगे।

अचानक सोन में बढ़ा पानी, बना हादसा का कारण

जानकारी के अनुसार देवलोद बाण सागर से अचानक पानी छोड़ा गया । पुलिस के अनुसार यह पानी बिहार प्रांत के डिमांड पर छोड़ा गया था। जहां अचानक पानी आज सुबह सोन नदी में बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शी बतातें है कि जहां पर बालिकाएं बैठी थी वहां पर एक फीट गहरा पानी था। किन्तु देखते ही देखते अचानक पानी बढ़ा और दोनों बहने गहरे गड्ढे के पानी में डूब गई। आरोप है कि देवलोद बाण सागर से पानी छोडऩे की सूचना सार्वजनिक नही हो पाई। जबकि आज गंगा दशहरा का पर्व था। सोन नदी के हजारों घाटों पर लाखों लोग आस्था की डूबकी भी लगाते हैं। फुलकेश गांव के पीडि़त मृतक दोनों बच्चियों के पिता का आरोप है कि बाण सागर से पानी छोड़े जाने की सूचना किसी को नही थी। नही तो बच्चों को न जाने देते । दोनों बच्चों के मौत की वजह बाण सागर परियोजना के अधिकारी हैं।

Next Post

"गंगाजल संवर्धन अभियान" के अंतर्गत इंदौर के भोरासला में मुख्यमंत्री ने जल दान एवं पौधारोपण किया

Sun Jun 16 , 2024
इंदौर : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव  ने आज इंदौर के भोरासला स्थित प्राचीन तालाब में “गंगाजल संवर्धन अभियान” के अंतर्गत जल स्रोतों के संरक्षण के क्रम में जल दान किया, पौधारोपण किया, जल के संरक्षण का सभी को संकल्प दिलाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागरिकों का आव्हान […]

You May Like