समर्पण का पॉली क्लीनिक व एम्बूलेंस लोकार्पित, आशीष अग्रवाल, माधव प्रपन्नाचार्य व सतीश सिकरवार ने कहा समर्पण से लें प्रेरणा

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा है कि मानवता की सेवा सबसे बडी सेवा है। यही सेवा हमारे जीवन को धन्य बनाती है। समर्पण मनोरमा के नाम से जो बीडा उठाया गया है, समाज के अन्य लोग भी उससे प्रेरणा लेकर पीडित मानवता की सेवा में अग्रसर होंगे। आशीष अग्रवाल ने कहा सेवा का यह संकल्प लेना आज के युग में सबसे बडा काम है, और जिसे सेवा में आनंद लगे तो समझिये वह जीवन का सबसे श्रेष्ठ कार्य है।

आज ग्वालियर में समर्पण मनोरमा के नये संकल्प पाली क्लीनिक और 20 सीटर एम्बूलेंस के लोकार्पण अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि आज के युग में समर्पण जैसी संस्थाएं मानव सेवा में लगी है तो वास्तव में समर्पण की जितनी प्रशंसा की जाये वह कम है। इस मौके पर उज्जैन से पधारे विख्यात संत युवराज माधव प्रपन्नाचार्य ने कहा कि सेवा को जिससे अपने जीवन का ध्येय बना लिया , उसे वास्तव में ईश्वर की प्राप्ति होना निश्चित है। उन्होंने कहा कि श्रीमती मनोरमा लढढा जी ने अपने जीवन काल में भरपूर सेवा कार्य किये, जिसे आज जीडी लढढा व उनके पुत्र अतुल लढढा आगे बढा रहे है। ग्वालियर पूर्व के विधायक डा सतीश सिंह सिकरवार ने अपने उदबोधन में कहा कि सेवा करना एक पुनीत कार्य है और वह भी चिकित्सा क्षेत्र में सेवा के लिये सदैव तैयार रहना यह महानता है। उन्होंने कहा कि समाज में अन्य चिकित्सकों को स्वास्थ्य क्षेत्र को व्यवसाय बनाने से रोकना चाहिये।

इस मौके पर कैंसर हास्पीटल के प्रमुख डा बीआर श्रीवास्तव ने महिलाआं में बढते विभिन्न रोगों पर चर्चा की उन्होंने कहा कि महिलायें अपने शरीर में कोई समस्या होने पर तत्काल चिकित्सीय परामर्श लें ताकि समय पर ही उसका निदान हो सके। समर्पण के मार्गदर्शक पूर्व संभागायुक्त बीएम शर्मा ने संस्था व सेवा प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी दी।

Next Post

सीएम मोहन यादव आज मुरैना में खोलेंगे करोड़ों की सौगातों का पिटारा

Thu Nov 27 , 2025
मुरैना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार को करोड़ों की सौगात देने मुरैना पहुंच रहे हैं. यहां सीएम यादव 162.55 करोड़ रु की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे. इन विकास कार्यो में नया आयुर्वेदिक महाविद्यालय, 100 बिस्तरीय अस्पताल, न्यू तहसील भवन और कई शैक्षिक संस्थान शामिल हैं. […]

You May Like