बोलचाल को लेकर युवक पर हमला,जान से मारने की धमकी भी दी

इंदौर: आज़ाद नगर क्षेत्र में कहासुनी के बाद एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर चोट पहुंचाने का मामला सामने आया. आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया.आज़ादनगर थाना पुलिस के अनुसार विराट नगर, मुसाखेड़ी निवासी 44 वर्षीय महेश सिकरवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि तरुण नामक युवक उसके घर के बाहर आया और नाम लेकर नीचे बुलाने लगा.

महेश नीचे आया तो तरुण ने पूछताछ शुरू कर दी कि वह उसके बारे में क्या बातें कर रहा है. महेश ने स्पष्ट किया कि वह तरुण को जानता तक नहीं, ऐसे में उसके बारे में बोलने का सवाल ही नहीं उठता. इस पर तरुण भड़क गया और अशोभनीय गालियां देने लगा. महेश के मना करने पर तरुण ने किसी कठोर वस्तु से वार कर दिया, जिससे उसके सिर और बाएं कान में चोट लगकर खून निकलने लगा. शोर सुनकर उसका भाई बीच-बचाव करने पहुंचा. जाते-जाते आरोपी ने फिर धमकी दी कि दोबारा कुछ कहा तो जान से खत्म कर देगा. पुलिस ने महेश की रिपोर्ट पर तरुण के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

अयोध्या राम मंदिर के 161 फीट ऊँचे शिखर पर भगवा ध्वज फहराया, PM मोदी और सरसंघचालक मोहन भागवत रहे मौजूद, राम राज्य का प्रतीक

Tue Nov 25 , 2025
नई दिल्ली, 25 नवंबर, 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने पवित्र श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर औपचारिक रूप से भगवा ध्वज फहराया। अभिजीत मुहूर्त में पीएम मोदी के बटन दबाते ही 2 किलो का केसरिया ध्वज 161 फीट ऊँचे शिखर […]

You May Like