कागज फेंकने का विवाद मारपीट में बदला

ब्यावरा। सोमवार को पुराना अस्पताल के पीछे कृष्णपुरम में कुछ युवको द्वारा एकमत होकर दो युवको के साथ मामूली बात पर से मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है.

सिटी पुलिस के अनुसार एक स्कूल के क्लास रुम में कागज फेंकने की मामूली बात पर से कुछ युवकों ने दो युवक के साथ मारपीट की. फरियादी नाबालिग छात्र ने बताया कि वह और उसका साथी राज यादव जब दोपहर के समय कृष्णपुरम कॉलोनी से जा रहे थे तभी उन पर एक नाबालिग छात्र सहित फैजल खान, अशद, फरहान खान निवासी मातामंड के द्वारा चेन आदि से हमला कर दिया गया. जिससे उनको चोट आई. सिटी पुलिस द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर संबंधित युवको के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है.

Next Post

शमशाबाद नगर पंचायत के दो पार्षदों ने की भ्रष्टाचार की शिकायत, जांच की मांग

Mon Nov 24 , 2025
विदिशा। शमशाबाद नगर पंचायत के पार्षद कुलदीप शर्मा और वार्ड 15 के पार्षद अपनी लिखित शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कलेक्टर के नाम लिखित शिकायत करते हुए उन्होंने नगर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं कई वार्डो का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताएं कि जहां कोई काम हुआ ही नहीं […]

You May Like