धर्मेंद्र के कपड़े चुरा कर जरूरतमंद लोगों को देती थी उनकी मां

मुंबई, 24 नवंबर (वार्ता) बॉलीवुड के ही मैन धर्मेन्द्र की मां सतवंत कौर उनके कपड़े चुरा कर जरूरतमंद लोगों को दिया करती थी।

धर्मेंद्र के जितने करीब उनके बच्चे रहे हैं, उतने ही करीब धर्मेंद्र भी अपने माता-पिता के थे। धर्मेन्द्र एक बार अपनी मां सतवंत कौर को याद करके भावुक हो गये थे। धर्मेन्द्र ने सोशल मीडिया पर एक बार अपनी मां से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा फैंस को सुनाया था।

धर्मेन्द्र अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वडियो पोस्ट करते रहते थे। एक बार उन्होंने अपनी मां सतवंत कौर को लेकर बात की थी और बताया था कि उनकी मां उनके कपड़े चुरा लेती थीं. लेकिन, इसका इस्तेमाल वो नेक काम में करती थी।

धर्मेंद्र ने एक बार सोशल मीडिया पर मां को लेकर बात करते हुए बताया था कि उनकी मां उनके कपड़े अपने गांव में जरूरतमंद लोगों को दे देती थी।धर्मेन्द्र से उनसे उनकी मां कहा करती थी कि तू इतने कपड़ों का क्या करेगा। धर्मेंद्र ने बताया था कि ”मैं सनी से पूछता था कि ये पैंट कहां है. सनी कहता था- बीजी ले गई. मैं जब पंजाब में कहीं जाता था तो वो वहां के लोग मुझे बोलते थे कि पाजी आपका कोट है। मेरी मां बहुत महान थी।”

 

Next Post

ड्रिलिंग फर्म में पार्ट-टाइम नौकरी करते थे धर्मेन्द्र ,मिलते थे 200 रुपये

Mon Nov 24 , 2025
मुंबई, 24 नवंबर (वार्ता) बॉलीीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र अपने करियर के शुरूआती दौरान में ड्रिलिंग फर्म में पार्ट-टाइम नौकरी करते थे, जहां उन्हें 200 रुपये मिलते थे। धर्मेंद्र ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर छह दशक तक राज किया। धर्मेन्द्र ने वर्ष 1960 में प्रदर्शित फिल्म […]

You May Like