भव्यता से होगा श्रीराम विवाहोत्सव का आयोजन, बारात निकलेगी

ग्वालियर। आगामी 25 नवबर को धूमधाम और भव्यता से श्रीराम विवाहोत्सव का आयोजन होगा। इससे पहले निकलने वाली श्रीराम बारात का स्थान स्थान पर स्वागत किया जायेगा। यह जानकारी संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज ने शनिवार को पत्रकारों को दी।

सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज एवं अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा ने बताया कि अयोध्या अवधपुरी श्रीराम मंदिर में प्रभू श्रीराम भरत लक्ष्मण शत्रुघ्न स्वरूप का पूजन महापौर डॉक्टर शोभा सिकरवार, विधायक डॉक्टर सतीश सिकरवार, पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, पूर्व विधायक ध्यानेंद्र सिंह, बालेन्दु शुक्ला, विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, महंत सतीश शर्मा केदारपुर, पार्षद संजय सिंहल, केशव पांडे, राजीव चड्डा, रामबाबू सेन, आशीष प्रताप सिंह राठौड़ द्वारा किया जायेगा। श्री रामलीला समारोह समिति फूलबाग के संयोजक एवं श्रीराम विवाहोत्सव के मुख्य संरक्षक रमेश अग्रवाल ने बताया कि श्रीराम विवाहोत्सव के अवसर पर 25 नवंबर को सुबह साढ़े ग्यारह बजे श्रीराम मंदिर फालका बाजार से निकलने वाली बारात का रामा मार्केट, नुक्कड़ चैराहा पर श्री रामलीला समारोह समिति फूलबाग द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। सनातन धर्म मंडल के अध्यक्ष विजय गोयल द्वारा सनातन धर्म मंदिर जनकपुरी में श्रीराम बारात का आतिशबाजी से स्वागत किया जाएगा।

मुख्य स्वागत संयोजक रामबाबू सेन, पार्षद संजय सिंहल ने कहा कि अयोध्या अवधपुरी से जनकपुरी सनातन धर्म मंदिर पर बारात का कलशधारी महिलाएं स्वागत करेगी और सभी को प्रसादी वितरण की जाएगी। बारात श्रीराम मंदिर अयोध्या अवधपुरी से नुक्कड़ चैराहा, ऊंट पुल, पुराना हाईकोर्ट, घोड़ा चैक से सनातन धर्म मंदिर परिसर जनकपुरी पहुंचेगी। श्रीराम बारात में कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, विधायक डॉक्टर सतीश सिकरवार, विधायक साहब सिंह गुर्जर सहित अनेकों श्रीराम भक्त चलकर धर्म लाभ लेंगे। अग्रवाल परिचय सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने बताया कि अयोध्या अवधपुरी न वैश्य समाज की सैकड़ों महिलाएं शामिल होकर टुटते रिश्ते, बढ़ते तलाक पर अंकुश लगाने में मदद करेंगी। इस मौके पर श्री अचलेश्वर महादेव न्यास के पूर्व अध्यक्ष राजीव चड्डा, पंजाबी समाज के महेंद्र खत्री, अग्रवाल पंचायत श्रीराम मंदिर के रवि गर्ग, रामलीला चल समारोह संयोजक रामनारायण मिश्रा भी उपस्थित थे।

Next Post

एसआईआर : शतप्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले चार बीएलओ सम्मानित

Sat Nov 22 , 2025
ग्वालियर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नामावली का विशेष पुनरीक्षण सम्पूर्ण जिले में किया जा रहा है। इस कार्य में शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर तक मतदाताओं को प्रपत्र पहुँचाने और उसे भरकर प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन करने का कार्य किया जा रहा है। ग्वालियर जिले में जिन बीएलओ द्वारा […]

You May Like