तालाब से निकलने वाली नहर का नहीं मिल रहा पानी

टीकमगढ़: सागर मार्ग पर स्थित बड़ागांव धसान में किसानों को पोखना तालाब से निकली नहर का पानी नहीं मिल पा रहा है। नहर में सालों से जमा कचरा और मिट्टी इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है जिससे पानी खेतों तक नहीं पहुंच रहा।किसानों की शिकायत के बाद सिंचाई विभाग ने नहर की सफाई शुरू कर दी है।
कि स्थानीय किसानों ने बताया सिंचाई के लिए पानी न मिलने से वे परेशान हैं।

बड़ागांव नगर में सिंचाई का एकमात्र साधन पोखना तालाब हैए जिससे सैकड़ों एकड़ जमीन की सिंचाई होती है। नहरकी साफ-सफाई न होने के कारण पानी खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा था। किसानों ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद एसडीओ वीरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर नहर का निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग ने एक जेसीबी मशीन भेजकर नहर की सफाई का काम शुरू कराया है।

किसानों के अनुसार नहर कई जगह क्षतिग्रस्त भी हो गई है। मिट्टी और कचरा जमा होने से पानी का बहाव अवरुद्ध हो गया है। पूरी नहर की सफाई में लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है। किसान भी अपने स्तर पर नहर की सफाई में सहयोग कर रहे हैं। बड़ागांव धसान में किसानों को पोखना तालाब से निकली नहर का पानी नहीं मिल पा रहा है।

Next Post

लापरवाही: सीएमएचओ के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले कई कर्मचारी

Sat Nov 22 , 2025
सांची: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सी.एन. मांडरे ने सुबह सिविल अस्पताल सांची का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल में पदस्थ लगभग 50 प्रतिशत अधिकारी व कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं मिले. वहीं कुछ कर्मचारियों द्वारा उपस्थिति रजिस्टर में पूर्व से ही हस्ताक्षर कर रखें थे. […]

You May Like