रतलाम सीट पर भाजपा की अनीता चौहान विजयी

रतलाम , 04 जून  मध्यप्रदेश के रतलाम संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी अनीता चौहान ने कांग्रेस प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी एवं वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया दो लाख से आधिक मतों से पराजित कर सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार रखा है।

निर्वाचन आयोग की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान को सात लाख 95 हजार 863 मत प्राप्त हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कद्दावर कांग्रेस नेता श्री भूरिया को दो लाख 07 हजार 232 मतों से पराजित किया। इस सीट पर श्री भूरिया पांच लाख 88 हजार 631 मत हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। भारत आदिवासी पार्टी ओर से प्रत्याशी बनाए गए बालू सिंह गमड़ को 52 हजार 759 मत प्राप्त हुए और वे तीसरे स्थान पर रहे। इस सीट पर वर्ष 2019 के चुनाव में श्री भूरिया भाजपा प्रत्याशी जी एस डामोर से चुनाव हार गए थे। भाजपा ने इस सीट पर अपना कब्जा बरकार रखा है।

Next Post

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गणेश सिंह 84949 मतों से विजयी घोषित सतना संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव परिणाम घोषित

Tue Jun 4 , 2024
सतना 04 जून /भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये घोषित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार 4 जून को लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 9 सतना के मतों की गणना का कार्य शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 सतना में सम्पन्न हुआ। मतगणना के पश्चात रिटर्निंग आफीसर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र […]

You May Like