अग्रवाल नगर में अलमारी से सोने के गहने और नकदी गायब, ट्यूशन टीचर पर शंका

इंदौर: अग्रवाल नगर में एक महिला की अलमारी से सोने के गहने और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने अपने घर पर आने वाली ट्यूशन टीचर पर शक जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.भंवरकुआं थाना क्षेत्र के अग्रवाल नगर नई भूमि में रहने वाली निशा अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी अलमारी में प्लास्टिक की डिब्बी में दो सोने की चूड़ियां, दो चेन, अंगूठी, एक पेंडिल और नकदी रखी थी.

व्यस्तता के चलते वे कई दिनों तक अलमारी चेक नहीं कर सकीं.जब उन्होंने जब अलमारी देखी तो गहने और नकदी गायब मिले. घर में खोजबीन करने पर भी कोई सुराग नहीं मिला. निशा ने शक जताया है कि उनके घर पर पढ़ाने आने वाली ट्यूशन 27 वर्षीय टीचर संजना, निवासी शिवधाम कॉलोनी, खंडवा रोड, ने गहने चोरी किए हो सकते हैं. पुलिस ने उनकी शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस संजना से पूछताछ कर रही है और आरोपों की पुष्टि के लिए सीसीटीवी व अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

Next Post

ताइवान में सात लोगों पर चीनी सरकार के लिए जासूसी करने का आरोप

Wed Nov 19 , 2025
ताइपे, 19 नवंबर (वार्ता) ताइवान के अभियोजकों ने देश के पूर्व एवं वर्तमान सैन्यकर्मियों सहित सात लोगों पर चीनी सरकार के लिए जासूसी करने का आरोप लगाया है। यह जानकारी ताइपे टाइम्स अखबार ने अपनी रिपोर्ट में दी। मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया कि हांगकांग का एक व्यक्ति […]

You May Like