स्वदेशी जागरण मंच की प्रदेश परिधान प्रतियोगिता में अतिथियों का सम्मान और संस्कृति का अद्भुत उत्सव

भोपाल। स्वदेशी जागरण मंच की प्रदेश परिधान प्रतियोगिता शनिवार शाम संस्कृति, सम्मान और स्वदेशी चेतना के उत्साह से भर उठी। पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रिया जी ने प्रभावी ढंग से किया।उन्होंने सभी विशिष्ट अतिथियों का पौधा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मेला संयोजक सीमा भारद्वाज और मंच की प्रमुख प्रतिभा शुक्ला ने भारतीय परंपराओं को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश देते हुए कार्यक्रम का माहौल और भी प्रेरक बना दिया।

कार्यक्रम में शामिल विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती अल्पा रावल, डॉ प्रवीना अग्रवाल, श्रीमती अल्का देशमुख, श्रीमती मोहीब उन्नीस, डॉ विशाखा श्रीवास्तव, समाजसेवी योगमाया दीदी और हरदा से पार्षद तथा समाजसेवी भारती शर्मा शामिल रहीं। सभी अतिथियों का पौधा भेंट कर सम्मान किया गया और सभागार तालियों की गूंज से भर उठा।

आज के मुख्य अतिथियों में आरएसएस प्रांत बौद्धिक प्रमुख गिरीश जोशी, प्रज्ञा प्रवाह क्षेत्र संयोजक दीपक शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, आरएसएस सह प्रांत प्रमुख सामाजिक सद्भाव निमेष सेठ, उद्योगपति कार्तिकेय चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता जयदीप नागपाल और लोकतंत्र सेनानी तथा मध्य प्रदेश अध्यक्ष तपन भौमिक शामिल रहे। सभी का स्वागत मेला संयोजकों और पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

प्रदेश परिधान प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने भारत के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक विरासत को रचनात्मक और आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणामों में प्रथम स्थान ओजस्विनी, द्वितीय स्थान गगनदीप और तृतीय स्थान नमिता अग्रवाल को मिला।

कार्यक्रम के अंत में विशिष्ट अतिथियों और विजेताओं को स्मृतिचिह्न प्रदान किए गए। पूरे आयोजन में स्वदेशी संस्कृति की झलक और भारतीय परंपराओं के प्रति गर्व का भाव स्पष्ट दिखा, जिसे दर्शकों ने उत्साहजनक समर्थन दिया।

Next Post

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने जीता पांचवां केसाधारी गोल्ड कप

Sat Nov 15 , 2025
मोहाली, 15 नवंबर (वार्ता) राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने शानदार सर्वांगीण प्रदर्शन करते हुए नामधारी अकादमी को 4-1 से पराजित किया और शनिवार को ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेले गए पांचवें केसाधारी गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट का ख़िताब अपने नाम किया। राउंडग्लास ने फाइनल की शुरुआत तेज […]

You May Like