नागौद में कैप्सूल तो शहर में पकड़ी गई सीरप

सतना :नशे के विरुद्ध जारी ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के चलते एक ओर जहां नागौद में नशे में इस्तेमाल होने वाले कैप्सूल और वहीं दूसरी ओर शहर के बजरहा टोला में नशीली कफ सीरप पकड़ी गई. इसी कड़ी में पुलिस ने नशे की तस्करी कर रहे 2 आरोपियों को भी दबोच लिया.कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गौशाला चौक के निकट रामना टोला की ओर जाने वाली गली में दबिश दी.

जहां पर खड़ा एक व्यक्ति पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश करने लगा. जिसे देखते हुए उसे दबोच लिया गया. पूछताछ किए जाने पर व्यक्ति की पहचान गुड्डू चौधरी उर्फ मनराज पिता पुरुषोत्तम उम्र 30 वर्ष निवासी बजरहा टोला के तौर पर हुई. इसी कड़ी में जब व्यक्ति के पास मौजूद झोले की जांच की गई तो उसमें नशीली कफ सीरप की 16 शीशियां बरामद हुईं. जिसकी कीमत 6 हजार 300 रु आंकी गई. जिसे देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
   जेब में रखकर बेच रहा था नशा
नागौद थाना प्रभारी अशोक पाण्डेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नागौद पन्ना रोड पर मिड वे ट्रीट के सामने दबिश दी. जहां पर सडक़ किनारे खड़े एक व्यक्ति की तलाशी लिए जाने पर उसकी जेब में नशे के तौर पर इस्तेमाल होने वाले कैप्सूल के 4 पत्ते रखे मिले. इतना ही नहीं बल्कि उक्त व्यक्ति ने कुछ दूरी पर चबूतरे के नीचे एक पन्नी भी छिपाकर रखी थी.

जिसमें नशीले कैप्सूल के 3 पत्ते रखे हुए थे. लिहाजा आरोपी के कब्जे से कुल 155 कैप्सूल बरामद किए गए जिनकी कीमत 1 हजार 7 रु आंकी गई. जिसे देख्खते हुए आरोपी अलताफ उर्फ अंटू पिता अब्दुल मजीद उम्र 33 वर्ष निवासी नागौद को गिरफ्तार करते हुए एनडीपीएस और ड्रग कंट्रोल एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई.

Next Post

मोटर पंप चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 12 मोटर पंप बरामद

Sat Nov 15 , 2025
सतना : खेत की सिंचाई के लिए कुएं में लगे मोटर पंप की चोरी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरसत में लेकर पूछताछ शुरु की तो मोटर पंप गिरोह का पर्दाफाश हो गया.जिले के कोठी थाना प्रभारी व प्रशिक्षु डीएसपी आशुतोष त्यागी से प्राप्त […]

You May Like