बोइंग के 3,000 से अधिक कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया

मॉस्को, 14 नवंबर (वार्ता) रूस में इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ मशीनिस्ट्स एंड एयरोस्पेस वर्कर्स (आईएएम) ने बताया कि 3,000 से अधिक बोइंग कर्मचारियों ने कंपनी के साथ एक नए अनुबंध को मंजूरी देने के लिए मतदान किया है, जिससे तीन महीने से अधिक समय से चल रही हड़ताल खत्म हो गई है।

संगठन ने अपने बयान में कहा, “सेंट लुइस क्षेत्र में बोइंग के डिस्ट्रिक्ट 837 के आईएएम यूनियन के लगभग 3,200 सदस्यों ने बोइंग के साथ एक नए अनुबंध को मंजूरी देने के लिए मतदान किया है, जिससे 4 अगस्त, 2025 से शुरू हुई हड़ताल खत्म हो गई है।”

यूनियन के सदस्य 16 नवंबर से काम पर लौटना शुरू कर देंगे।

हड़ताली कर्मचारी एफ-15 और एफ/ए-18 लड़ाकू विमानों सहित उच्च तकनीक वाली सैन्य प्रणालियों के साथ-साथ उन्नत मिसाइल और रक्षा तकनीकों के संयोजन और रखरखाव में शामिल हैं।

 

Next Post

मैथिली ठाकुर ने बनाया सबसे कम उम्र में विधायक चुने जाने का कीर्तिमान

Fri Nov 14 , 2025
पटना, 14 नवंबर (वार्ता) बिहार की जानी-मानी गायिका मैथिली ठाकुर ने महज 25 साल तीन महीने 20 दिन की उम्र में चुनाव जीतकर देश में सबसे कम उम्र में विधायक चुने जाने का रिकॉर्ड कायम किया है। मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में 25 जुलाई 2000 को जन्मी मैथिली ने बिहार […]

You May Like