स्वर्ण पदक व उपाधि मिलने वालों की हुई रूपरेखा तय 

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में 36वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को आयोजित आयोजन समिति की बैठक में विभिन्न संकायों के मेरिट प्राप्त विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक तथा पीएच.डी. व डी.लिट. उपाधिधारकों को उपाधि प्रदान करने की रूपरेखा तय की गई। कुलगुरु ने स्वर्ण पदक पात्रों व उपाधिधारकों की सूची शीघ्र तैयार कर नाम घोषित करने के निर्देश दिए। बैठक में कुलसचिव डॉ. आर.के. बघेल, प्रो. एस.एस. संधु, प्रो. राकेश बाजपेयी सहित विभिन्न संचालन समितियों के समन्वयक उपस्थित रहे। समारोह की सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए समितियों को दायित्व सौंपे गए।

Next Post

बिहार चुनाव एक्जिट पोल: राजग को स्पष्ट बहुमत का अनुमान, महागठबंधन पिछड़ता दिखा

Tue Nov 11 , 2025
दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में रिकार्ड मतदान के बाद आये एक्जिट पोल के नतीजों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन स्पष्ट बहुमत के साथ पुन: सत्ता में लौटता नजर आ रहा है। अगर ये नतीजे वास्तविक परिणाम में बदलते हैं तो राजग की स्थिति नयी विधानसभा में पहले से बेहतर हो सकती […]

You May Like