पहाड़ो से आ रही हवाओ ने बढ़ाई ठंड

रीवा:उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद आसमान साफ हुआ है. इसके साथ ही लगातार चल रही ठंड हवाओ ने ठंड बढ़ा दिया है. अचानक रात के तापमान में तेजी से गिरावट आई है. पिछले चार दिनो से कड़ाके की ठंड रीवा और मऊगंज में पड़ रही है.इस सीजन का सबसे ठंडी रात रही, न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री पहुंच गया है. जबकि दिन का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री रहा अभी और तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड का असर तेज होगा. साथ ही जिले में शीत लहर जारी रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

पहाड़ो से आ रही बर्फीली हवाओं ने अचानक ठंड को बढ़ा दिया है. प्रदेश के कई जिले शीत लहर की चपेट में है. नवम्बर के महीने में इस तरह की ठंड कई वर्षो बाद पड़ रही है. अनुमान है कि इस बार पूरे फरवरी महीने तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी. पिछले चार दिन से ठंड का असर तेज है. रात के साथ-साथ दिन में भी ठंड़ बनी रहती है. उत्तर भारत से आने वाली ठंड हवाओ ने दिन की ठंड को भी बढ़ा दिया है.

सोमवार को दिन भर अच्छी खासी धूप रही, बावजूद इसके ठड का असर कम नही हुआ. शाम ढ़लते ही ठंड ने जोर पकड़ लिया. इस सीजन की पहली रात थी जब न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री पहुंच गया. आने वाले दिनो में अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी. रवी की बोनी और फसल के लिहाज से ठंड फायदेमंद है. इस समय किसान गेंहू एवं दलहन की बोनी कर रहे है. जब तक ठंड हवाएं चलेगी तब तक दिन में ठंड का असर कम नही होगा. मौसम विभाग की माने तो 15 नवम्बर तक तापमान में और गिरावट आने की संभावना है. पुराने लोग बताते है कि कई वर्षो बाद ऐसा हो रहा है जब नवम्बर के महीने में कड़ाके की ठंड पडऩे लगी है. खासकर दिन में भी ठंड का असर ज्यादा है.
गर्म पकड़ो की बढ़ी खरीददारी
उत्तरी हवाओ ने समूचे विंध्य को जकड़ रखा है, तेजी से तापमान में गिरावट के साथ कड़ाके की ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. रात और दिन में ठंड तेज होने पर गर्म पकड़ो की मांग तेजी से बढ़ी है. दीपावली से दुकान खोलकर बैठे तिब्बत और हिमांचल दुकानदारो की भी बिक्री शुरू हो गई है. ठंड न होने के कारण ग्राहक खरीददारी के लिये नही पहुंच रहे थे. लेकिन चार दिन से ठंड ने खरीददारी बढ़ा दी है. खन्ना चौराहा, पीली कोठी सहित कई जगह बाहर के व्यापारियों ने आकर गर्म पकड़ो की दुकान लगाई है. ठंड ने ग्राहकी बढ़ा दी है, गर्म पकड़ो की दुकानो में ग्राहको की भीड़ उमड़ रही है. कई व्यापारियों ने बताया कि इस बार कड़ाके की ठंड चार माह तक पड़ेगी और उम्मीद है कि खरीददारी भी खूब होगी. बाहर से आए व्यापारी अपने कारोबार को लेकर बेहद उत्साहित है.

Next Post

सीएम हैल्पलाइन के प्रति उदासीन 8 अधिकारियों का कटेगा वेतन, एक की रुकेगी वेतन वृद्धि

Tue Nov 11 , 2025
ग्वालियर:बार-बार आगाह करने के बाबजूद सीएम हैल्पलाइन की शिकायतों के प्रति उदासीनता बरत रहे अधिकारियों के खिलाफ कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सख्त रवैया अपनाया है। उन्होंने विभिन्न विभागों के 8 अधिकारियों का वेतन काटने, एक अधिकारी की वेतन वृद्धियां रोकने और एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिये […]

You May Like