जबलपुर:अपराधों के निकाल में लापरवाही, ढिलाई न बरतें। फरार आरोपियों पर ईनाम उद्घोषित करायें पतासाजी कर शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी करें। ऐसे आरोपी जो जिले से बाहर रह रहे है की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर रखा करें। लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण करें, इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाये। यह बातें पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने सोमवार को पुलिस कन्ट्रोलरूम में अपराध समीक्षा बैठक में कहीं।
इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत लंबित प्रकरणों को देखते हुए कि अपहृत बालक- बालिकाओं की दस्तयाबी मेें तेजी लाएं उन्हें ढूंढने हर संभव प्रयास किए जाए। बैठक त्रिवार्षिक तुलनात्मक भादवि, बीएनएस, प्रतिबंधात्मक एवं माईनर एक्ट की विस्तार से समीक्षा की गयी।
बैठक् के दौरान एसपी ने कहा कि महिला सम्बंधी घटित हुये अपराधों में संवेदनशीलता बरतते हुये तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी कर शीघ्र विवेचना पूर्ण कर चालान पेश करें। इसी प्रकार महिला सम्बंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाये। लंबित सम्पत्ति सम्बंधी अपराधों की विस्तार से समीक्षा करते हुये लंबित सम्पत्ति सम्बंधी अपराधों में पतासाजी कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गयी सम्पत्ति की बरामदगी के लिए आदेशित किया।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह समेत राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
