445 वाहनों से वसूला 1.44 लाख का जुर्माना

जबलपुर: सड़क दुर्घटनाओं एवं मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देश पर जिले में 22 अक्टूबर से 9 नवम्बर 2025 तक हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी के निर्देशन में अभियान के उपरांत भी बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों पर सख्त चालानी कार्रवाई की गई।

जिसमें शहर के व्हीकल मोड़, कृषि कॉलेज के सामने आधारताल, छोटी लाइन फाटक, ग्लोबल कॉलेज एवं तीन पत्ती क्षेत्रों में पुलिस की विशेष चेकिंग टीमों द्वारा कार्रवाई करते हुए कुल 445 वाहन चालकों से 1,33,500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट की अन्य धाराओं का उल्लंघन करने वाले चालकों पर भी कार्रवाई करते हुए 22 चालान बनाए गए, जिनसे 11,000 रुपए का शुल्क वसूला।यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट धारण करें तथा यातायात नियमों का पालन करें।

Next Post

अमेरिका में शटडाउन के 40वें दिन रविवार को 2000 उड़ानें रद्द, 8000 विलंबित रहीं

Mon Nov 10 , 2025
वाशिंगटन, 10 नवंबर (वार्ता) अमेरिका में संघीय सरकार के शटडाउन के 40वें दिन रविवार को देश भर में 2,000 से ज़्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं और 8,000 से ज़्यादा विलंबित रहीं। उड़ान ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर की रिपोर्ट के अनुसार संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) की अनिवार्य उड़ान कटौती नीति शुक्रवार […]

You May Like