नयी दिल्ली, 06 नवंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल, गेहूं और दालों में नरमी का रुख रहा। घरेलू खाद्य तेलों में भी गिरावट दर्ज की गयी जबकि आयातित तेलों में मिले जुले रुख के बीच पाम आयल में गिरावट रही जबकि तेल सोया तेजी पर था।
विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जनवरी वायदा 17 रिंगिट गिर कर 4,132 रिंगिट प्रति टन बोला जा रहा था। अमेरिकी सोया तेल का दिसंबर वायदा 0.13 डॉलर (0.29 प्रतिशत) के 49.50 आस पास चल रहा था।
घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत दर 9 रुपये घटकर 3,850.44 रुपये प्रति क्विंटल रही। गेहूं 9 रुपये की नरमी के साथ 2,866.05 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटे की कीमत भी सात रुपये गिर कर 3,320.06 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गयी।
खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव के मूंगफली तेल का औसत भाव 39 रुपये टूट गया जबकि सरसों तेल भी 55 रुपये की गिरावट दर्ज की गयी। पाम ऑयल में 22 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही। इसके विपरीत सोया तेल 8 रुपये और वनस्पति 13 रुपये प्रति क्विंटल तेज रहा। सूरजमुखी तेल भी 17 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दिखी ।
दाल-दलहनों में जारी गिरावट के बीच मूंग दाल करीब छह रूपये प्रति क्विंटल और टूट गयी। तुअर दाल और मसूर दाल में क्रमश: 12 रुपये और तीन रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही। चना दाल करीब करीब कल के स्तर पर स्थिर रहा। उड़द दाल में दो रुपये रुपये की नरमी रही।
गुड़-चीनी: मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत आठ रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। चीनी भी 10 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती तेजी में थी।
