सड़क दुर्घटना में पुलिस आरक्षक की मौत

सतना: मध्यप्रदेश के सतना जिले में आरोपी को कोर्ट ले जा रही एक जीप के दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से जीप मे सवार एक पुलिस आरक्षक की मौत हो गयी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कल जिले की पोंडी पुलिस चौकी से जिला अदालत जा रही जीप सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सोहावल बाइपास के निकट एक पेड़ से टकरा गयी।

हादसे मे पुलिस के आरक्षक क्रांति मिश्रा की मौत हो गयी। बताया गया कि मृतक गांजे के एक आरोपी को लेकर जब जिला अदालत जा रहे थे, तभी उनका वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। दुर्घटना में तीन अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।

Next Post

मतगणना से पहले अखिलेश ने गिनायी भाजपा सरकार की कमियां

Mon Jun 3 , 2024
लखनऊ 03 जून (वार्ता) लोकसभा चुनाव की मतगणना की पूर्व संध्या पर समाजवादी पार्टी (सपा) अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की कमियों को गिनाया है। श्री यादव ने सोमवार को यहां पार्टी दफ्तर में एक प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत राजग […]

You May Like