ट्रंप ने एलन मस्क के साथी को फिर नासा का प्रशासक नामित किया

लॉस एंजिल्स, 04 नवंबर (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी अरबपति एवं निजी अंतरिक्ष यात्री जेरेड इसाकमैन को नासा का प्रशासक नामित किया है।
राष्ट्रपति ने अपने ट्रुथ सोशल मीडिया अकाउंट पर मंगलवार को कहा, “अंतरिक्ष के प्रति इसाकमैन का जुनून, अंतरिक्ष यात्रा का उनका अनुभव, ब्रह्मांड के रहस्यों को उजागर करने की उनकी जिज्ञासा और नयी अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के प्रति उनका समर्पण, उन्हें नासा प्रशासक के लिए आदर्श बनाता है।”
श्री इसाकमैन ने इस मनोनयन को स्वीकार करते हुए कहा कि वह नासा के मानव अंतरिक्ष अन्वेषण के अगले युग का नेतृत्व करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसमें चंद्रमा और उससे आगे के मिशन शामिल हैं। इस मनोनयन के लिए अभी अमेरिकी सीनेट की पुष्टि आवश्यक है।
गौरतलब है कि श्री इसाकमैन को पिछले दिसंबर में श्री ट्रंप ने पहली बार इस पद के लिए नामित किया था, लेकिन विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी को दिए गए उनके दान और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क के साथ घनिष्ठ संबंधों को लेकर उनका नामांकन वापस ले लिया गया था। श्री मस्क ने इसाकमैन को हटाए जाने से कुछ दिन पहले ही व्हाइट हाउस छोड़ दिया था।

Next Post

अमेरिकी राज्य केंटुकी में विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हुयी

Wed Nov 5 , 2025
न्यूयॉर्क, 05 नवंबर (वार्ता) अमेरिका के केंटुकी में लुइसविले अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट मंगलवार को एक कार्गो विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गयी है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद यूपीएस का एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त […]

You May Like