सीनियर महिला इंटर जोनल टी20 ट्रॉफी में खेलेंगी विश्व विजेता शेफाली वर्मा

मुंबई, 04 नवंबर (वार्ता) नागालैंड सीनियर वुमेंस इंटर जोनल टी20 ट्रॉफी 2025 क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी 4 से 14 नवंबर तक करने के लिए तैयार है।यह घरेलू महिला टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता का तीसरा संस्करण होगा, जिसकी शुरुआत साल 2022 में हुई थी।
यह प्रतियोगिता भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित की जाती है। 2025 सीनियर महिला इंटर जोनल टी20 ट्रॉफी में छह क्षेत्रीय क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें नॉर्थ जोन, साउथ जोन, ईस्ट जोन, वेस्ट जोन, सेंट्रल जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन का नाम शामिल है।
भारत की वर्ल्ड कप विजेता शेफाली वर्मा को नॉर्थ जोन टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि इस साल की शुरुआत में भारत को अंडर-19 टी-20 विश्व कप खिताब दिलाने वाली निकी प्रसाद साउथ जोन टीम की कप्तानी करेंगी।
इस टूर्नामेंट में कई प्रमुख खिलाड़ी शामिल होंगे, जिनमें साइमा ठाकोर, अमनदीप कौर और आशा शोभना शामिल हैं।
सीनियर महिला इंटर जोनल टी 20 ट्रॉफी 2025 की टीमें
ईस्ट जोन: मीता पॉल (कप्तान), अश्विनी कुमारी (उप-कप्तान), प्रियंका लूथरा, धारा गुज्जर, तनुश्री सरकार, रश्मी गुढ़िया (विकेटकीपर), जिन्तिमणि कलिता, रश्मी डे, तन्मयी बेहरा, सुश्री दिव्यदर्शनी, तितास साहू, साइका इशाक, आरती कुमारी, ममता पासवान, प्रियंका अचार्जी।
नॉर्थ ईस्ट जोन: देबस्मिता दत्ता (कप्तान), नबाम यापु (उप-कप्तान), किरणबाला हाओरुंगबाम, लालरिनफेली पौतु, रितिसिया नोंगबेट, नजमीन खातून (विकेटकीपर), समयिता प्रधान, प्रियंका कुर्मी, विपेनी, नंदिका कुमारी, नबाम अभि, प्रणिता छेत्री, सोलिना जाबा, प्रिमुला छेत्री, रंजीता कोइजाम।
नॉर्थ जोन: शेफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत (उप-कप्तान), दीया यादव, आयुषी सोनी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), एसएम सिंह, भारती रावल, बावनदीप कौर, मन्नत कश्यप, अमनदीप कौर, कोमलप्रीत कौर, अनन्या शर्मा, सोनी यादव, नाजमा, नंदिनी।
वेस्ट जोन: अनुजा पाटिल (कप्तान), सयाली सतघरे (उप-कप्तान), पूनम खेमनार, धरणी थप्पेटला, तेजल हसब्निस, साइमा ठाकोर, हुमैरा काजी, इरा जाधव, किरण नवगिरे, अमृता जोसेफ, केशा पटेल, अर्शिया धारीवाल, उमेश्वरी जेठवा (विकेटकीपर), सिमरन पटेल, इशिता खले।
साउथ जोन: निकी प्रसाद (कप्तान), सब्बीनेनी मेघना (उप-कप्तान), कमलिनी जी (विकेटकीपर), वृंदा दिनेश, युवश्री के, आशा शोभना, चल्लुरु प्रथ्युषा, प्रणवी चंद्रा, सहाना पवार, सयाली अनिल लोनकर, मडिवाला ममता (विकेटकीपर), साजना सजीवन, मोनिका पटेल, शबनम शकील, अनुषा सुंदरेसन।

Next Post

पंजाब राज्य जूनियर खो-खो में पटियाला ने जीते लड़के और लड़कियों के खिताब

Tue Nov 4 , 2025
होशियारपुर, 04 नवंबर (वार्ता) पटियाला ने 2 और 3 नवंबर, 2025 को रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित पंजाब राज्य जूनियर खो-खो चैंपियनशिप 2025 में लड़के और लड़कियों दोनों वर्गों में खिताब जीतकर अपना दबदबा कायम किया। इस चैंपियनशिप का आयोजन होशियारपुर खो-खो एसोसिएशन द्वारा पंजाब खो-खो एसोसिएशन और भारतीय […]

You May Like