महिला क्रिकेट टीम की जीत के लिए संकट मोचन मंदिर में हवन-पूजन, दी गईं 108 आहुतियां

छतरपुर। संकट मोचन स्थित धनुषधारी मंदिर में रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप फाइनल में जीत की कामना के लिए विशेष हवन-पूजन किया गया। धनुषधारी सेवा समिति के सदस्यों ने 108 आहुतियां देकर भारत की जीत की प्रार्थना की।

यह हवन भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका टीम के बीच नवी मुंबई में खेले जा रहे महिला वनडे विश्व कप 2025 फाइनल के लिए किया गया। पूरे शहर में इस मुकाबले को लेकर उत्साह का माहौल है।

समिति सदस्य अभिलाष मिश्रा ने कहा कि भारत की बेटियां विश्व कप फाइनल खेल रही हैं, यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने छतरपुर की खिलाड़ी क्रांति गौड़ के टीम में शामिल होने पर विशेष प्रसन्नता जताई और विश्वास व्यक्त किया कि भारत इस बार विश्व कप जीतकर लौटेगा।

वहीं राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि संकट मोचन सेवा समिति ने न सिर्फ भारतीय टीम बल्कि छतरपुर की बेटी क्रांति गौड़ की सफलता के लिए भी यह हवन आयोजित किया है। उन्होंने कहा कि अगर भारत यह खिताब जीतता है, तो यह पूरे बुंदेलखंड के लिए गौरव का क्षण होगा।

Next Post

मां ने नवजात का गला दबाकर मार डाला:पति पर भी हमला किया

Sun Nov 2 , 2025
भिंड। भिंड में मां ने 28 दिन के नवजात की गला दबाकर हत्या कर दी। पति ने रोका तो उस पर भी हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया है। घटना मालनपुर के वार्ड क्रमांक 14 की […]

You May Like