राहुल ने 13 प्रदेशों के स्थापना दिवस पर दी लोगों को शुभकामनाएं

नयी दिल्ली, 01 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देश के विविध रंगों और सांस्कृतिक संपन्नता को नमन करते हुए शनिवार को देश के 13 प्रदेशों के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी।
गौरतलब है कि अलग अलग वर्षों में मगर एक नबंवर के दिन ही आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, पुडुचेरी, तमिलनाडु और लक्षद्वीप का गठन हुआ था।
श्री गांधी ने सोशल मीडिया एक पर एक पोस्ट में कहा, “हर क्षेत्र की अलग पहचान भारत की ‘विविधता में एकता’ की भावना को मजबूती देती है। देश के इन सभी प्रदेशों ने अपनी विशिष्ट भाषा, परंपरा, सांस्कृतिक वैभव और मेहनत से राष्ट्र की एकता और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।”
उन्होंने अपने संदेश में इन राज्यों के लोगों से अपील की है कि इस विशेष दिवस पर वे समानता, न्याय और सद्भाव के मूल्यों को पुनः संकल्पित करे, क्योंकि यही आदर्श भारत को आगे बढ़ाने की शक्ति देते हैं।
कांग्रेस नेता ने देशवासियों से प्रेम, भाईचारे और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि मिलकर ही हम एक मजबूत और समृद्ध भारत का निर्माण कर सकते हैं।

Next Post

पोलैंड, लिथुआनिया सीमा को पुन, खोलने का फैसला एकतरफा नहीं ले सकते: बेलारूस

Sat Nov 1 , 2025
मिन्स्क, 01 नवम्बर (वार्ता/सिन्हुआ) बेलारूसी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि पोलैंड और लिथुआनिया सीमा को पुनः खोलने पर फैसला एकतरफा नहीं ले सकते क्योंकि इसके लिए द्विपक्षीय समझौता आवश्यक है। बेलारूसी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रुस्लान वरानकोव ने कहा कि बेलारूस सीमा पार को पुनः खोलने पर तभी […]

You May Like