घर के आंगन में लहलहाते मिले गांजे के पेड़

सतना : ऑपरेशन प्रहार 2.0 के अंतर्गत नशे के विरुद्ध जारी कार्रवाई के अंतर्गत उचेहरा पुलिस द्वारा गांजे की खेती का भण्डाफोड़ करते हुए 2 लाख की कीमत के 60 नग गांजे के हरे पेड़ जब्त किए गए.उचेहरा थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम महराजपुर में मिलापी कोल उम्र 65 वर्ष के घर में दबिश दी गई. पुलिस टीम द्वारा जब घर के आंगन के अगल गबल के क्षेत्र की बारीकी से जांच की गई तो वहां पर गांजे के पेड़ लहलहाते दिखाई दिए.

लिहाजा पुलिस टीम ने फौरन ही घेराबंदी करते हुए गांजे के पेड़ उखड़वाने शुरु किए. गिनती करने पर गांजे के कुल 60 पेड़ पाए गए. भौतिक सत्यापन में गांजे के पेड़ का वजन 40 किलो 300 ग्राम पाया गया. जिसकी कीम 2 लाख रु आंकी गई. जिसे देखते हुए आरोपी मिलापी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गंत कार्रवाई करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया

Next Post

चित्रकूट के लिए विशेष अधिनियम बनाये जाने हेतु सुझाव आमंत्रित

Sat Nov 1 , 2025
सतना /चित्रकूट :में भारत के विभिन्न स्थानों से प्रतिदिन लगभग 30 हजार श्रद्वालु, आते है। इसके अलावा प्रत्येक माह अमावस्या मेला के दिन लगभग 5 लाख श्रद्वालु एवं पाँच दिवसीय दीपावली मेला के दौरान लगभग 30 लाख श्रद्धालु आते हैं। चित्रकूट विकास के संबंध में वर्तमान में शासन द्वारा एकीकृत […]

You May Like

Play sound