400 से अधिक सीटें जीतेंगे, देश ने अवसरवादियों को नकारा : नरोत्तम मिश्रा

दतिया। एग्जिट पोल के नतीजों पर पूर्व गृह मंत्री व भाजपा न्यू जॉइनिंग टोली के संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि देश ने एक बार फिर अवसरवादियों को नकार दिया है। यह तय है कि अंतिम परिणाम में भाजपा गठबंधन चार सौ अधिक सीटो पर जीत दर्ज करेगी और मोदी जी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजों ने बता दिया है कि देश ने अवसरवादियों को नकार कर फिर प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास करके राष्ट्रभक्त सरकार के लिए वोट दिया है। भाजपा गठबंधन तो 400 सीटें जीतेगी ही, मध्य प्रदेश में भी भाजपा सभी 29 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।

Next Post

लोकसभा चुनाव परिणाम का एग्जिट पोल भाजपा द्वारा प्रायोजित : कमलेश्वर 

Sun Jun 2 , 2024
* सीडब्ल्यूसी सदस्य,पूर्व मंत्री एवं सीधी लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी ने पत्रकार वार्ता में निष्पक्ष मतगणना नही होने की अशांका व्यक्त करते हुए भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए एक्जिट पोल पर खड़े किये सवाल नवभारत न्यूज सीधी 2 जून। देश में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया करीब ढ़ाई महीने तक […]

You May Like