रुपया लगातार दूसरे दिन टूटा

मुंबई, 31 अक्टूबर (वार्ता) विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार से पैसा निकालने के कारण शुक्रवार को रुपये में 1.50 पैसे की गिरावट देखी गयी और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.7050 रुपये प्रति डॉलर बोला गया।

इससे पहले गुरुवार को भारतीय मुद्रा 47 पैसे की भारी गिरावट के साथ 88.69 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

रुपये की शुरुआत आज नौ पैसे की मजबूती के साथ 88.60 रुपये प्रति डॉलर पर हुई थी। यह ऊपर 88.7825 रुपये और नीचे 88.5925 रुपये प्रति डॉलर तक गया।

घरेलू शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट और विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली से रुपये पर दबाव रहा।

 

Next Post

पहली छमाही में राजकोषीय घाटा बजट अनुमान के 36.53 प्रतिशत पर

Fri Oct 31 , 2025
नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (वार्ता) चालू वित्त वर्ष पहली छमाही में अप्रैल से सितंबर तक केंद्र का राजकोषीय घाटा बजट अनुमान के 36.53 प्रतिशत पर रहा है। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि अप्रैल से सितंबर के दौरान कुल प्राप्तियां 17,30,216 करोड़ रुपये (बजट अनुमान का 49.5 प्रतिशत) रहीं, […]

You May Like