पहली छमाही में राजकोषीय घाटा बजट अनुमान के 36.53 प्रतिशत पर

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (वार्ता) चालू वित्त वर्ष पहली छमाही में अप्रैल से सितंबर तक केंद्र का राजकोषीय घाटा बजट अनुमान के 36.53 प्रतिशत पर रहा है।

वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि अप्रैल से सितंबर के दौरान कुल प्राप्तियां 17,30,216 करोड़ रुपये (बजट अनुमान का 49.5 प्रतिशत) रहीं, जबकि कुल व्यय 23,03,339 करोड़ रुपये रहा, जो बजट अनुमान का 45.5 प्रतिशत है। इस प्रकार राजकोषीय घाटा 5,73,123 करोड़ रुपये रहा। यह बजट अनुमान का 36.53 प्रतिशत है।वित्त वर्ष के पहले पांच महीने में राजकोषीय घाटा 5,98,153 करोड़ रुपये था, जो बजट अनुमान का 38.12 प्रतिशत था।

छमाही के दौरान कुल प्राप्तियों में कुल कर राजस्व (केंद्र का हिस्सा) 12,29,370 करोड़ रुपये और गैर-कर राजस्व 4,66,076 करोड़ रुपये रहा। गैर-ऋण पूंजी प्राप्ति 34,770 करोड़ रुपये रही।

कुल व्यय में 17,22,593 करोड़ रुपये राजस्व खाते पर खर्च किये गये और 5,80,746 करोड़ रुपये पूंजी खाते पर खर्च किये गये। राजस्व व्यय में 5,78,182 करोड़ रुपये ब्याज के भुगतान के मद में और 2,02,367 करोड़ रुपये प्रमुख सब्सिडियों के मद में खर्च हुये।

मंत्रालय ने बताया कि केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष के पहले छह महीने में करों में उनके हिस्से के तौर पर राज्यों को 6,31,751 करोड़ रुपये हस्तांतरित किये हैं। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 86,948 करोड़ रुपये अधिक है।

 

Next Post

चावल, गेहूं, चीनी, दालें मजबूत; खाद्य तेलों में घट-बढ़

Fri Oct 31 , 2025
नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल की औसत कीमतों में तेजी रही। गेहूं, दालों और चीनी के भाव भी बढ़े। वहीं, खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जनवरी वायदा 55 रिंगिट […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।