चावल, गेहूं, चीनी, दालें मजबूत; खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल की औसत कीमतों में तेजी रही। गेहूं, दालों और चीनी के भाव भी बढ़े। वहीं, खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जनवरी वायदा 55 रिंगिट लुढ़ककर 4,205 रिंगिट प्रति टन रह गया। अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49.56 डॉलर के भाव बोला गया।

घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत 14 रुपये बढ़कर 3,858.62 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं तीन रुपये मजबूत हुआ और 2,863.80 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटे की कीमत 11 रुपये की मजबूती के साथ 3,318.69 रुपये प्रति क्विंटल हो गयी।

खाद्य तेलों में मूंगफली तेल की औसत कीमत 10 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। अन्य खाद्य तेलों में तेजी रही। वनस्पति 64 रुपये मजबूत हुई। सोया तेल 50 रुपये और सूरजमुखी तेल 47 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुआ। सरसों तेल और पाम ऑयल के भाव में लगभग टिकाव रहा।

दाल-दलहनों में तेजी रही। चना दाल 35 रुपये और तुअर दाल 57 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। उड़द दाल 28 रुपये और मूंग दाल 32 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई। मसूर दाल की कीमत 13 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी।

गुड़-चीनी: मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत 10 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। वहीं, चीनी दो रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

 

Next Post

मंगोलिया में संदिग्ध कार्बन मोनोऑक्साइड विषाक्तता से 4 लोगों की मौत

Fri Oct 31 , 2025
उलानबटोर, 31 अक्टूबर (वार्ता) मंगोलिया के राष्ट्रीय जन स्वास्थ्य केंद्र ने शुक्रवार को बताया कि 13 दिनों में मंगोलिया में संदिग्ध कार्बन मोनोऑक्साइड विषाक्तता के कारण चार लोगों की मौत हो गई है और 97 अन्य को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई है। पिछले 14 से 27 अक्टूबर की अवधि […]

You May Like